व्यावसायिक वातावरण के तत्त्व (Elements) क्या है ?

व्यावसायिक वातावरण के तत्त्वों को निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है :

  1. आर्थिक वातावरण (Economic Environment) :- व्यावसायिक वातावरण के सभी तत्वों में से आर्थिक वातावरण एक जटिल व्यवस्था है। इसमें बहुत सारे घटक है जैसे आर्थिक दशाएं, आर्थिक नीतियाँ, आर्थिक प्रणालियाँ, पूंजीवादी प्रणाली आदि।

  2. सामाजिक वातावरण (Social Environment) :- व्यवसायी को सामाजिक ज्ञान का होना आवश्यक है क्यूँकि समाज व्यवसाय का आधार है। सामाजिक ज्ञान के अंतगर्त सामाजिक मूल्य, सामाजिक संस्थाएँ, सामाजिक विश्वास, शिक्षा, सामाजिक मान्यताएँ आदि आते हैं। किसी की व्यवसाय को सामाजिक वातावरण भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभावित करते हैं।

  3. राजनीतिक वातावरण (Political Environment) :- राजनीतिक वातावरण भी व्यवसायिक वातावरण को काफी प्रभावित करती है। व्यवसाय को सरकार के दृष्टिकोण के अनुसार अपनी क्रियाओं को करना पड़ता है। राजनीतिक निर्णय व्यवसाय की दिशा ही बदल देते हैं।

  4. वैधानिक वातावरण (Legal Environment) :- वैधानिक वातावरण के अंतगर्त विभिन्न तरह के क़ानूनी नीतियाँ, विभिन्न वैधानिक नियंत्रण को शामिल किया जाता है। व्यवसाय तथा कानून में परस्पर धनिष्ठ संबंध है। व्यवसायी को हमेशा कानून के दायरे में ही काम करना पड़ता है।

  5. तकनीकी वातावरण (Logical Environment) :- तकनीकी वातावरण के अंतर्गत नए-नए यंत्र, यांत्रिक सुधार, व्यवस्था की खोज, डिजाइन, नए विकास आदि को शामिल किए जाते हैं।