प्रबंध की विशेषताएँ क्या है ?

प्रबंध की निम्नलिखित कुछ विशेषताएं है :

  • प्रबंध की क्रिया निरंतर चलती रहती है। व्यवसाय में निरंतर समस्याओं के सुधार की आवश्यकता रहती है। इसी कारण प्रबंध को एक सतत् प्रक्रिया कहा जाता है।

  • प्रबंध एक सामूहिक क्रिया है, इसका कार्य अन्य व्यक्तियों के सहयोग से कार्य को सम्पादित कराना है।

  • प्रबंध कला भी है और विज्ञान भी क्योंकि इसके वैज्ञानिक एवं कलात्मक रूपों को अलग नहीं किया जा सकता है।

  • वास्तव में प्रबंध एक सामाजिक क्रिया है क्योंकि मुख्य रूप से इसका संबंध व्यवसाय के मानवीय तत्व से है।
    संस्था के सभी कर्मचारी समाज के ही अंग होते हैं।

  • प्रबंध के सिद्धांत विश्वव्यापी हैं। किसी भी उपक्रम में जहाँ मनुष्यों के समन्वित प्रयास होते हैं प्रबन्ध के सिद्धांत लागू किए जा सकते हैं।