मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer)किसे कहते हैं ?

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) प्रबंध दल के नेता होता है। इस पद को विभिन्न नामों जैसे - जनरल मैनेजर, महाप्रबन्धक, अध्यक्ष आदि के नामों से जाना जाता है। यह संचालक मंडल के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करता है।

संचालन मंडल के मुख्य कार्य निम्नलिखित है :-

  • संचालक मंडल एवं समग्र संगठन के मध्य सम्पर्क एवं समन्वय बनाये रखना।

  • संचालन मंडल द्वारा निर्धारित नीतियों को प्रभावपूर्ण ढंग से लागू करना।

  • इस तथ्य की जानकारी करना कि अधीनस्थ कर्मचारी नीतियों के प्रभावों से अवगत हैं।

  • यह जानने का प्रयास करना कि सभी स्तर के अधीनस्थ अधिकारीयों द्वारा मितव्ययिता एवं कार्य-कुशलता के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए ध्यान दिया गया है नहीं।

  • प्रभावशाली समन्वय की स्थापना करना।

  • अधीनस्थ अधिकारीयों में स्वतंत्रतापूर्वक या स्वैच्छिक आधार पर कार्य करने की भावना को बनाये रखना।