मध्यस्तरीय प्रबंध के कार्य क्या है ?

मध्यस्तरीय प्रबंध के निम्नलिखित मुख्य कार्य हैं :-

  • उच्चस्तरीय तथा निम्नस्तरीय प्रबंध के मध्य कड़ी का काम करना एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करना।

  • संगठन के विभिन्न अंगों में प्रभावी संतुलन बनाये रखना।

  • वास्तविक परिणामों पर नजर रखना एवं उनकी तुलना निर्धारित लक्ष्यों से करना।

  • उच्चस्तरीय प्रबंध द्वारा निर्धारित उद्देश्य, लक्ष्यों एवं नीतियों की व्याख्या करना।

  • पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना तथा उनको अभिप्रेरित करना।

  • उपयुक्त विभागों की स्थापना करना।