व्यावसायिक वातावरण का महत्व क्या है ?

व्यावसायिक वातावरण सभी तरह के निर्णय लेने में सहायक होता है।

अतः इसके महत्त्व निम्नलिखित है :

  • व्यावसायिक वातावरण के प्रति सचेत रहने से प्रारंभिक अवसरों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

  • व्यावसायिक वातावरण के अध्ययन से हमें उपलब्ध अवसरों के साथ खतरों की भी जानकारी प्राप्त होती है। यदि खतरों की जानकारी समय पूर्व मिल जाए तो खतरों से बचा जा सकता है। साथ ही हानि को लाभ में बदला जा सकता है।

  • व्यावसायिक वातावरण से उपयोगी संसाधनों को प्राप्त किया जा सकता है।

  • प्रत्येक संगठन के निष्पादन में व्यावसायिक वातावरण के अध्ययन की अहम् भूमिका होती है। जो संगठन इस पर कड़ी नजर रखते हैं वे निश्चित रूप से सफल होते हैं।

  • व्यावसायिक वातावरण छवि निर्माण में सहायक होती है और किसी भी व्यावसायिक इकाई के लिए उसकी छवि मूलाधार होती है।