वैज्ञानिक प्रबंध की तकनीकें क्या है ?

वैज्ञानिक प्रबंध की तकनीकें (Techniques Of Scientific Management)

.

वैज्ञानिक प्रबंध की तकनीकी से आशय उन सभी विधियों से है जिनके माध्यम से वैज्ञानिक प्रबंध की प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।

वैज्ञानिक प्रबंध की प्रमुख तकनीकें निम्नलिखित हैं :-

  • कार्य का वैज्ञानिक अध्ययन (Scientific Study Of Work) : -
  • वैज्ञानिक प्रबंध के अंतर्गत एक संस्था में सम्पन्न की जाने वाली सभी गतिविधियों का अच्छे से अध्ययन किया जाता है, ताकि न्यूनतम प्रयत्नों से अधिकतम उत्पादन प्राप्त किया जा सके। टेलर अकुशलता के घोर विरोधी थे। वे अकुशलता जैसी बीमारी को सदा के लिए उन्मूलन करना चाहते थे।
    इसके लिए उन्होंने निम्नलिखित प्रयोग दिये :-
    1. समय अध्ययन (Time Study)
    2. थकान अध्ययन (Motion Study)
    3. कार्य विधि अध्ययन (Method Study)

  • कार्य का वैज्ञानिक अध्ययन (Scientific Study Of Work) : -
  • वैज्ञानिक प्रबंध की दूसरी तकनीकी कार्य का वैज्ञानिक ढंग से नियोजन किया जाना है। नियोजन विभाग वैज्ञानिक प्रबंध का केंद्र है जिसका प्रमुख कार्य उन समस्त कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पूरा करना है जो उत्पादन की विभिन्न विधियों में लगे हुए हैं। एक सफल नियोजन में निम्नलिखित कार्यों को सम्मिलित किया जाता है :-
    1. क्रियाओं का कर्म निर्धारित करना
    2. आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना
    3. समय तालिका तैयार करना
    4. प्रगति रिपोर्ट तैयार करना

  • श्रमिकों का वैज्ञानिक ढंग से चुनाव तथा उनकी शिक्षा (Scientific Selection And Training Of Labourers) : -
  • श्री टेलर ने श्रमिकों के चुनाव तथा उनके प्रक्षिशण पर बहुत बल दिया है। इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

  • कार्य का वैज्ञानिक ढंग से वितरण (Scientific Allotment Of Task ) : -
  • कर्मचारियों को कार्य सौंपते समय उनकी योग्यता तथा कार्यक्षमता का ध्यान रखा जाना चाहिए। जो व्यक्ति जिस कार्य के लिए उपयुक्त हो उसे वैसा ही कार्य दिया जाना चाहिए।

  • प्रेरणात्मक मजदूरी पद्धति (Incentive Wage System ) : -
  • प्रेरणात्मक मजदूरी पद्धति से हमारा अभिप्राय मजदूरी देने के उस पद्धति से है जिसके अपनाने से श्रमिक अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रेरित हो उठे। इस पद्धति के अनुसार प्रमापित समय में अपना कार्य समाप्त करने वाले श्रमिक को ऊँची दर से मजदूरी दी जाती है। इसके विपरीत, जो श्रमिक निर्धारित समय में अपना कार्य समाप्त करने में असमर्थ रहता है, उसे निम्न दर से मजदूरी दी जाती है। इसके अतिरिक्त ठीक प्रकार से काम न करने वाले श्रमिकों को आवश्यक दण्ड भी दिया जाना चाहिए।

  • श्रम संगठन पद्धति (Labour Organisation System ) : -
  • वैज्ञानिक प्रबंध का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम व्यय पर अधिकतम लाभ प्राप्त करना है।

  • क्रियात्मक संगठन (Functional Organisation ) : -
  • क्रियात्मक संगठन में प्रबंध को इस प्रकार विभाजित किया जाता है जिससे सहायक अधीक्षक से लेकर नीचे तक के व्यक्तियों को इतने काम कार्य दिये जायें जितने वे सरलता से पूरे कर सकें।