नियोजन के विशेषताएं अथवा लक्षण अथवा प्रकृति क्या है ?

नियोजन (Planning) के प्रमुख विशेषताएं (Characteristics)अथवा लक्षण (Nature) निम्नलिखित है :-

  1. नियोजन का कार्य निर्धारित लक्ष्य एवं उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाता है।


  2. नियोजन का दूसरा महत्वपूर्ण लक्षण भविष्य के बारे में देखना अर्थात पूर्वानुमान लगाना है।


  3. ऐक्यता भी नियोजन का एक आवश्यक लक्षण है।

  4. नियोजन का चतुर्थ महत्वपूर्ण लक्षण विभिन्न वैकल्पिक क्रियाओं में से सर्वोत्तम क्रिया का चयन किया जाना है।


  5. नियोजन का पांचवां लक्षण इसकी सर्वव्यापकता का होना है।


  6. नियोजन का एक महत्वपूर्ण लक्षण यह भी है कि इसमें निरंतरता एवं लोच रहनी चाहिए ताकि बदलती हुई परिस्थितियों के अनुरूप इसमें आवश्यक परिवर्तन किया जा सके।


  7. नियोजन प्राथमिक रूप से बौद्धिक एवं मानसिक प्रक्रिया है।


  8. नियोजन का व्यावहारिक होना नितांत आवश्यक है।


  9. नियोजन में समय तत्व अधिक महत्व रखता है।


  10. नियोजन एक मार्गदर्शक का कार्य करता है।


  11. नियोजन प्रबंधकों की कार्यकुशलता का आधार है।