प्रबंध में उत्तरदायित्व का क्या मतलब होता है ?

उत्तरदायित्व से आशय कार्य अथवा कर्त्तव्य का पालन करने से है। यह एक प्रकार से आबंधन है जिसे पूरा करना संबंधित व्यक्ति का कर्तव्य होता है।

अतएव अपने उच्च-अधिकारी के आदेशानुसार कार्य करने के कर्तव्य को ही उत्तरदायित्व कहते हैं।

प्रसिद्ध विद्वान कूण्टज तथा ओ डोलैल के शब्दों में, प्रबंध साहित्य में उत्तरदायित्व सबसे अधिक भ्रान्तिजनक शब्द है।


उत्तरदायित्व की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है :-

  • उत्तरदायित्व का भारार्पण नहीं किया जा सकता है।
  • उत्तरदायित्व अधीनस्थों से संबंधित होते हैं।
  • उत्तरदायित्व का प्रवाह नीचे से ऊपर की ओर होता है।
  • उत्तरदायित्व किसी कार्य को करने का बंधन है।

इस तरह उत्तरदायित्व कार्य निष्पादन हेतु एक आबन्धन है जो कि एक अधिकारी का होता है और किसी भी अधिकारी को यह अनुमति नहीं दी जा सकती कि वह उसे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सौंपकर अपने उत्तरदायित्व से बच सके।

उत्तरदायित्व का प्रत्यायोजन करना सम्भव नहीं है।

हाँ एक प्रबंधक अपना उत्तरदायित्व पूरा करने के लिए अपने अधीनस्थ की सहयता ले सकता है तथा अपने अधिकारों का कुछ भाग सौंप सकता है किन्तु उसका उत्तरदायित्व ज्यों का त्यों बना रहता है, उसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होती।

इस प्रकार उत्तरदायित्व से आशय किसी व्यक्ति द्वारा अपने कर्तव्यों के निभाने के बंधन से है।