नियुक्तिकरण क्या है ?

नियुक्तिकरण प्रबंध का प्रशासनिक कार्य है जिसका अर्थ है संगठन में स्थापित विभिन्न पदों पर पद के महत्व के अनुसार योग्य व्यक्तियों को नियुक्त करना।

प्रबंधकीय भाषा में पद और व्यक्ति में सामंजस्य स्थापित करने की सभी क्रियाओं को नियुक्तिकरण कहते हैं।

यह एक प्रक्रिया है जिसके अंतगर्त सही व्यक्ति को सही पद पर नियुक्त किया जाता है।

नियुक्तिकरण एक व्यापक शब्द है जिसमें कर्मचारियों की भर्ती, चयन, विकास, प्रशिक्षण, पदोन्नति पद-अवनयन, स्थानांतरण, क्षतिपूर्ति आदि को सम्मिलित करते हैं।

नियुक्तिकरण की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं :-

बेंजामिन के अनुसार

नियुक्तिकरण प्रक्रिया में कार्य पर व्यक्ति का परिचयकरण, मूल्यांकन, नियुक्ति तथा विकास सम्मिलित है।


वेहरिच एवं कूण्टज के अनुसार

नियुक्तिकरण के प्रबंधकीय कार्य के अंतगर्त संगठनात्मक ढांचे के विभिन्न पदों को भरना और उन्हें भरे रहना सम्मिलित है।