नियुक्तिकरण की विशेषताएं क्या है ?

नियुक्तिकरण की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएं है :-

  • यह सम्पूर्ण प्रबंध प्रणाली की एक उप-प्रणाली है।

  • प्रबंध के अन्य कार्यों की भांति नियुक्तिकरण भी एक दायित्व है जिसे प्रबंध को निरंतर सम्पन्न करना पड़ता है।

  • नियुक्तिकरण मूलभूत रूप में लोगों अथवा व्यक्तियों से संबंध रखती है, न कि वस्तुओं से।

  • नियुक्तिकरण न केवल वर्तमान रिक्त पदों की भर्ती हेतु की जाती है अपितु भावी पदों की पूर्ति हेतु भी की जाती है।

  • नियुक्तिकरण सभी प्रबंधकीय स्तरों अर्थात उच्चतम स्तर, मध्यम स्तर तथा निम्नस्तर पर आवश्यक है।

इस तरह से कर्मचारी नियुक्ति प्रबंध का एक मुख्य कार्य है एवं इसके अंतगर्त संगठन में स्थापित विभिन्न पदों पर व्यक्तियों की नियुक्ति की जाती है और इससे भी जरूरी बात यह है कि उन्हें पदों पर एक लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए प्रयास किये जाते हैं।